पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने नो पार्किंग पर ऑटो चालकों का कब्जा, यात्री परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे स्टेशन के सामने बने नो पार्किंग जोन पर ऑटो चालकों ने कब्जा कर रखा हैं। जिससे कार और बाइक से यात्रियों को पिकअप और ड्राप करने आने वाले यात्रियों को दिक्कत होती हैं। नो-पार्किंग में ऑटो में लगे होने से यात्री अपनी गाड़ियां सड़क किनारे लगाते हैं जिससे जाम लगता है। पैदल आने वाले यात्रियों को निकलने में समस्या होती हैं। ऑटो चालकों ने बताया कि ऑटो पार्किंग के बीच में होर्डिंग लगाने के चलते नो-पार्किंग में वाहन लगाने को मजबूत हैं।

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने की पार्किंग को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर पिकअप और ड्राप करने के लिए आने वाली गाड़ियों के लिए बनाया गया था। धीरे-धीरे शहर के ऑटो चालकों ने इसपर कब्जा कर लिया हैं। जिससे यात्रियों को ड्राप ओर पिकअप करने आने वाले वाहनों को सड़क किनारे लगाना पड़ता हैं, जिससे जाम लगता हैं। स्टेशन में ट्रेन आने के दौरान रेलवे कॉलोनी से लेकर मेन गेट तक जाम लग जाता हैं। जिससे आने और जाने वाले यात्री परेशान होते हैं। ऑटो चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय बाजपेई ने बताया कि होर्डिंग के बगल में ऑटो स्टैंड बनाया
गया है।

होर्डिंग नहीं लगने से पहले सभी चालक स्टैंड पर ही ऑटो खड़ा करते थे, लेकिन ऑटो चालकों के विरोध के बाद भी बीच में होर्डिंग लगा दी गई। जिससे उधर खड़े होने वाले ऑटो को मंदिर की ओर से घूमकर आना पड़ता हैं। पार्किंग शुल्क देने के बाद कोई सुविधा नहीं मिलती है। जबकि पार्किंग ठेकेदार पवन प्रकाश ने बताया कि मंदिर की तरफ जगह देने के बाद भी चालक सामने की ओर खड़ी करते हैं, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं करता है। इससे रोजाना यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने और अंदर जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार जाम के कारण यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है।

स्टेशन के बाहर बेतरतीब खड़े ऑटो

3

2

1

1. यहां है पार्किंग जगह।

2. इस तरह लेते हैं किराया।

कार्रवाई करेंेगे

एमएल यादव, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ थाना
खबरें और भी हैं...