बाइक सवार युवक निगम के पिकअप से टकराया, गंभीर
रायगढ़ | शुक्रवार की शाम को शनि मंदिर के पास नगर निगम के पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया जाता हैं कि चांदमारी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित राकेश कुमार जूट मिल की तरफ से आ रहा था और नगर निगम के जल विभाग की पिकअप वाहन से टकरा गया, जिसमें उसके पैर और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं।