पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजनैतिक बयान पर आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायगढ़ | दो गुटों में राजनीतिक पसंद-नापंसद पर चर्चा के दौरान झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों गुट के लोगों में जमकर मारपीट हुई। बुधवार की शाम स्टेशन चौक पर जिला कांग्रेस कार्यालय के नजदीक भवानी प्रताप राठौर ने ज्योतिरादित्य के बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी की। वहीं रवि पांडेय ने बीजेपी के नेताओं पर टिप्पणी करना शुरू कर दी। दोनों के बीच चर्चा झगड़े में तब्दील हो गई। भवानी प्रताप उग्र हो गया और उसने रवि पर जूता फेंक कर मारा। उसके साथियों की संख्या ज्यादा थी, उन्होंने रवि से खूब हाथापाई की। यहां से लौटकर रवि अपने साथियों के साथ सोनिया नगर पहुंचा और भवानी की जमकर पिटाई की। भवानी को सिर में चोट लगी। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
खबरें और भी हैं...