पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती को करता था ब्लैकमेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायगढ़ | फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने के मामले में पुसौर पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुसौर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2019 में उसने कॉलेज जाने के दौरान ही कंप्यूटर क्लास ज्वाइन की थी। उसके साथ तिलगी का पंकज डनसेना भी कंप्यूटर सीखने आता था। वह क्लास में छेड़खानी करने लगा तो युवती ने उसका विरोध किया। पंकज ने युवती को सबक सिखाने की धमकी भी दी थी, आरोप है कि पंकज ने नीलम गुप्ता नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसमें युवती का अश्लील फोटो, वीडियो सोशल मीडिया में भेजकर वायरल कर दिया और बदनाम करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान युवती ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। टीआई पुसौर ने बताया कि शिकायत पर छेड़छाड़, धमकी देना व आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
खबरें और भी हैं...