परीक्षा के डर से हॉस्टल से भागा था बालक, 10 दिनों बाद ढूंढ पाई पुलिस
खरसिया के बरगढ़ के आदिवासी बालक छात्रावास से 8 मार्च को लापता हुआ बालक पुलिस ने ढूंढ़ लिया है। पहले इसके अपहरण को लेकर सनसनी फैल गई थी। बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस का कहना है कि 14 वर्षीय बालक का किसी ने अपहरण नहीं किया था बल्कि वह परीक्षा के डर से बिना किसी को बताए हॉस्टल से निकल गया था। बालक के पिता ने 8 मार्च को गुमशुदगी दर्ज
कराई थी।