पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजनीतिक विवाद में मारपीट, कांग्रेस नेता सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनीतिक टिप्पणी पर दो गुटों के बीच विवाद बढ़ा तो बात मारपीट तक पहुंच गई। मामले में राठौर समाज के लोगों एसपी को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस नेता रवि पांडेय और उसके साथियों के खिलाफ हत्या करने का प्रयास का मामला दर्जकर गिरफ्तारी करने की मांग की। एसपी के आदेश पर शाम को कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बुधवार को शाम स्टेशन चौक पर जिला कांग्रेस कार्यालय के नजदीक नीलकमल राठौर ने ज्योतिरादित्य के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी की। विवाद बढ़ा तो कांग्रेस नेता रवि पांडेय ने बीजेपी के नेताओं पर टिप्पणी की। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। राठौर उत्थान समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि रवि पांडेय और उसका भाई राकेश पांडेय ने साथियों के साथ घर में घुसकर नीलकमल पर प्राणघातक हमला किया। इस वजह से दोनों भाईयों और साथियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) मामला दर्ज किया जाए। राठौर समाज के अध्यक्ष रामगोपाल सहारे, सचिव अर्जुन लाला राठौर, लक्ष्मी राठौर सहित अन्य की मांग पर एसपी संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। शाम को कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता रवि पाण्डेय, नाजिर हुसैन सहित अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। एफआईआर में दो लोगों का ही नाम दर्ज है।

खबरें और भी हैं...