बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज, लोगों में आक्रोश
_photocaption_सारंगढ़| जिल्दी में होलिका दहन की रात अज्ञात व्यक्ति ने दर्री तालाब चौक में लगे डॉ. भीमराव अंबेडकर की लगी मूर्ति को खंडित कर दिया। भीम आर्मी ने मूर्ति को खंडित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सारंगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मूर्ति के खंडित किए जाने से लोगों में आक्रोश है।*photocaption*