पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • Raigarh News Chhattisgarh News Chandi Text And Bhagwat Katha Will Be For Rakeshatham Of Vishwakalyan And Corona In Dineshwar Mahadev Temple

दीनेशवर महादेव मंदिर में विश्वकल्याण और कोरोना की राेकथााम के लिए होगा चंडी पाठ व भागवत कथा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना से जनसमुदाय को मुक्ति व विश्वकल्याण के लिए शहर के पंडितों द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। हंडी चौक स्थित दीनेश्वर महादेव मंदिर में रविवार से 7 दिनों तक विप्रगण जनसेवा के निमित्त पूजा अर्चना करेंगे और चंडी पाठ, महारुद्राभिषेक एवं श्रीमद्भागवत कथा के साथ मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा।

भारत देश समेत संपूर्ण विश्व के लिए महामारी घोषित होने के बाद कोरोना को लेकर लोग दहशत में हैं। स्कूल कालेज से लेकर सार्वजनिक कार्यक्रम निरस्त किए जा रहे हैं और लोगों को इस महामारी के लक्षण एवं बचाव के संबंध में सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की जा रही है। ऐसे में लोगों को कोरोना के भय से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के पंडितों ने अभिनव पहल की है। इस महामारी से मुक्ति तथा विश्वकल्याण हेतु पंडितों ने सप्ताह भर चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं चंडी पाठ का आयोजन किया है। हंडी चौक स्थित शहर के प्राचीन दीनेश्वर महादेव मंदिर में रविवार 15 मार्च से 21 मार्च तक चंडी पाठ व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। गोपीनाथ जीव मंदिर के महंत ब्रजेश्वर मिश्र ने बताया कि सर्वे भवंतु सुखिन: की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के विप्र बंधुओं एवं पंडितों ने ही मिलकर इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है और विश्वकल्याणार्थ तथा महामारी से मुक्ति के उद्देश्य से सप्ताह भर तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसके तहत मंदिर के कथा मंडप में रविवार से हर दिन सुबह वेदी पूजन,महारूद्राभिषेक,चंडी पाठ, मानस पाठ, गायत्री जप के साथ श्रीमद्भागवत कथा का मूल पाठ होगा और शाम 3 से 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। 15 से 21 मार्च तक सात दिनों के इस कार्यक्रम में जनसेवा के निमित्त व्यास पीठ से पंडित ब्रजेश्वर मिश्र कथा वाचन करेंगे और उनके साथ पंडित जितेन्द्र दुबे, राजू महाराज,कैलाश मिश्र, लोमष तिवारी,नीलमणि मिश्रा,मुनि महाराज एवं पंडित उदय तिवारी अन्य विप्रगण आवश्यक सहयोग करेंगे। पंडितों ने बताया कि लोगों में भय का माहौल खत्म करने एवं विश्वकल्याणार्थ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य जनकल्याण है।

खबरें और भी हैं...