पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खरसिया के चपले और कुसमुरा में इसी सत्र से खुलेंगे कॉलेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में अब सरकारी कॉलेजो की संख्या हो जाएगी 15, तीन के लिए भेजा था प्रस्ताव, दो स्वीकृत हुए

खरसिया के कुसमुरा और चपले में सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे। प्रदेश के बजट में प्रावधान के बाद अब उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपने ट्विटर और फेसबुक एकाउंट से दोनों कॉलेज के इसी सत्र से शुरू होने की बात लिखी है। जिले में अब सरकारी कॉलेजों की संख्या 15 हो जाएगी। प्रोफेसरों का कहना है कि 15 किलोमीटर के दायरे में जहां हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में अधिक स्टूडेंट्स पढ़ते हैं, ऐसे इलाकों में कॉलेजों की स्थापना होती है।

कुसमुरा और चपले में अभी हायर सेकंडरी स्कूल भवन में यह कॉलेज शुरू होगा। शिक्षा विभाग के अफसरों कहना हैं कि दोनों स्कूलों के पास बड़े भवन है,इसलिए स्कूल और कॉलेज के संचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

कॉलेज की स्थापना होने के साथ ही कॉलेज भवन के लिए जमीन तलाशी जाएगी। खरसिया में कॉलेज स्थापना को लेकर प्रयास काफी दिनों से चल रहे थे। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने 2019 की शुरुआत में ही दोनों जगहों में कॉलेज का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा था, जिसमें केजी कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर ने सर्वे करने के साथ ही हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की संख्या और आसपास के स्कूलों की पूरी जानकारी लेकर कॉलेज स्थापना प्रस्ताव बनाकर उसे उच्च शिक्षा विभाग के पास भेजा था, इसे अभी इस वर्ष बजट में शामिल किया गया है। अगले शैक्षणिक सत्र से दोनों जगहों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

उच्च शिक्षा को बढ़ावा

कापू में कॉलेज का भेजा था प्रस्ताव
पर अभी करना होगा इंतजार


लीड कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार तीन कॉलेज खोलने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसमें खरसिया के चपले, कुसमुरा और धरमजयगढ़ के कापू में कॉलेज खोलने की मांग होने के बाद प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। इसमें खरसिया के चपले और कुसमुरा कॉलेज का प्रस्ताव काफी पहले भेजा गया था। खरसिया विधानसभा में खरसिया और जोबी में कॉलेज हैं। अब चपले और कुसमुरा में कॉलेज खुलने के बाद खरसिया में चार कॉलेज हो जाएंगे।

शहर के युवाओं को भी लाभ मिलेगा

कुसमुरा में कॉलेज खुलने से खरसिया के साथ शहर के युवाओं को भी फायदा मिलेगा, शहर के कुसमुरा की दूरी पांच किलोमीटर की है। शहर के नजदीक होने से जो स्टूडेंट्स का एडमिशन शहर के सरकारी कॉलेजों में नहीं हो पाता है उन्हें कुसमुरा कॉलेज में एडमिशन मिल सकेगा। इस कॉलेज में कौन से विषयों की पढ़ाई होगी यह अप्रैल में नई शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद तय होगा। बताया जा रहा है कि शुरुआत में कॉमर्स, आर्ट्स संकाय शुरू किए जाएंगे।

जिले में दो कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है

शारदा वर्मा, डायरेक्टर, उच्च शिक्षा विभाग

खबरें और भी हैं...