पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केआईटी में विश्वविद्यालय खोलने के लिए कमेटी ने किया निरीक्षण, आज उच्च शिक्षा सचिव देंगे मंजूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर बनी कमेटी ने गुरुवार को केजी कॉलेज की गर्ल्स कॉलेज बिल्डिंग और किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (केआईटी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद यह फाइनल हुआ हैं कि केआईटी कॉलेज की बिल्डिंग में विश्वविद्यालय स्थापना की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने गुरुवार को दोनों जगहों का निरीक्षण किया है, उसमें केजी कॉलेज की गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग में कमरे काफी छोटे और विश्वविद्यालय खोलने को लेकर पर्याप्त जगह नहीं है।

वहीं केआईटी की पुरानी बिल्डिंग और नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया है जिसमें कमेटी के सदस्यों ने पुरानी बिल्डिंग में विश्वविद्यालय के लिए सही माना है। शुक्रवार को रायपुर में उच्च शिक्षा सचिव अलरमेल मंगई डी के साथ कमेटी के सदस्यों की बैठक होनी है, इसमें केआईटी में विश्वविद्यालय खोलने पर मंजूरी मिल जाएगी। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्यों में अटल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुधीर शर्मा, पूर्व रजिस्ट्रार अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों आपत्ति जताई कि विश्वविद्यालय खोलने के बाद प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिकाओं रखने के साथ कई कागजात भी स्टोर में रखने होते है। इसके लिए पर्याप्त जगह होना जरूरी होता है इसे देखते हुए केआईटी बिल्डिंग में विश्वविद्यालय खोलने की बात कही है। यदि विश्वविद्यालय के संचालन के लिए पुरानी बिल्डिंग में जगह कम पड़ती है तो केआईटी नई बिल्डिंग को भी लिया जा सकता है। पुरानी बिल्डिंग में दो फ्लोर के साथ वर्कशॉप एरिया में भी काफी जगह है। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग की अपर संचालक चंदन त्रिपाठी ने केजी कॉलेज का भी निरीक्षण किया जिसमें कॉलेज अतिरिक्त कक्षा और लैब की जरूरत बताई है। इस दौरान एसडीएम आशीष देवांगन, प्रिसिंपल एके तिवारी, कमेटी के सदस्य डॉ आनंद शर्मा, यूके श्रीवास्तव, दिनेश देवांगन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। शुक्रवार को उच्च शिक्षा सचिव के साथ होने वाली बैठक में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर कई और विषयों पर भी बाते तय होगी।

खबरें और भी हैं...