पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगम ने पॉलीथिन बांटने अौर गंदगी फैलाने वाले संस्थानों की जांच कर संचालकों से वसूला जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{शहर में साफ-सफाई को लेकर व्यवसायियों को दी समझाईश

शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन बांटने वाले और दुकान के सामने कचरों का ढेर लगा कर गंदगी फैलाने वाले व्यवसायियों से शनिवार को नगर निगम ने जुर्माना किया। टीम ने चक्रपथ, चक्रधर नगर चौक के आसपास सभी दुकानों की जांच की और प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर संचालकों पर 19 हजार का फाइन ठोका।

कोरोना वायरस को लेकर निगम भी सतर्क है। शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में दुकानदारों को बार-बार समझाइश दे रही है। नहीं मानने वालों पर जुर्माना कर रही है। इसी कड़ी में सतर्क से चक्रधर नगर चौक के बीच व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। मौके पर पॉलीथिन देने वालों और कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना किया। दुकानों में हानिकारक प्लास्टिक पन्नी एव डिस्पोजल से बनी वस्तुओं की खरीदी-बिक्री हो रही है। बार बार चेतावनी के बाद भी प्रतिष्ठानों एव अन्य स्थलों में खुले में गंदगी फैला रहे हैं। प्लास्टिक का व्यवसाय धड़ल्ले से चल रहा है निगम आयुक्त के आदेशानुसार निगम के अतिक्रमण दल के द्वारा अवैध कब्जा कर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 19 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई और प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने और बेचने वालो पर दुकानदारों से जब्ती की गई है।

खबरें और भी हैं...