आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज
रायगढ़| फेसबुक में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए लगातार पोस्ट शेयर करने के मामले में सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने राजीव नगर इलाके के युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की। पुलिस ने आईटी एक्ट, धार्मिक भावनाओं ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर धाराओं पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने शिकायत की थी कि राजीव नगर कोतरा रोड निवासी शुभम शर्मा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए लगातार फेसबुक में पोस्ट कर रहा है।