एक ही घर को दंतैल ने दोबारा तोड़ा , क्षेत्र में 11 हाथियों का दल
_photocaption_ऐडू| छाल वन परिक्षेत्र के बोजिया सर्किल में दंतैल हाथी ने दोबारा उसकी घर को निशाना बनाया जिस घर में दो दिन पहले तोडकर धान और आलू को खा लिया था। हांलाकि वन विभाग ने पहले ही घर को खाली करा दिया गया था जिससे कोई नुकसान नहीं हुअा। बोजिया के रामनगर मुहल्ला में हिरण सिंह राठिया के घर को शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे एक दंतैल हाथी ने तोड़ दिया। विभाग के अधिकारी अभी किस हाथी ने घर तोड़ा है यह नहीं बता पा रहे है, लेकिन गणेश हाथी के साथ एक और हाथी का क्षेत्र में विचरण कराने की बात कह रही है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि यह कहना उचित नहीं होगा कि यह गणेश हाथी ही होगा। हांलाकि गणेश हाथी का लोकेशन बोजिया से 4 किमी दूर ही दिखा रहा था। छाल वन परिक्षेत्र के बेहरामार, बोजिया, पुरूंगा, मेंकुल में 11 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।*photocaption*