- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raigarh
- Raigarh News Chhattisgarh News Decision Taken In Meeting To Install Statue Of Panda Guruji Founder Of Batmool Ashram College On 5 September
बैठक में लिया फैसला, बटमूल आश्रम काॅलेज के संस्थापक पंडा गुरुजी की प्रतिमा लगाएंगे 5 सितंबर को
_photocaption_रायगढ़ | बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली के संस्थापक शशिधर पंडा की प्रतिमा स्थापना के लिए गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष आरके नंदे ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि अब तक प्रतिमा स्थापना के लिए 1 लाख 60 हजार रुपए एकत्र हुए हैं। उन्होंने प्रतिमा निर्माण के लिए प्राप्त निविदाओं की जानकारी दी। सराईपाली के बांछा निधि भोय ने जयपुर से प्रतिमा बनवाने का सुझाव दिया। बैठक में 5 सितंबर को पंडा गुरुजी की प्रतिमा स्थापना करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डी गुप्ता, टेक चंद गुप्ता, आनंद प्रधान, बीपी प्रधान, एनआर प्रधान, किशोर होता आदि उपस्थित थे।*photocaption*