- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raigarh
- Raigarh News Chhattisgarh News Due To The Advance Of Western Disturbance There Is A Possibility Of Turf From Tamil Nadu To Eastern Madhya Pradesh To Telangana
पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से तमिलनाडु से पूर्वी मध्यप्रदेश होते हुए तेलंगाना तक टर्फ बनने के असार
रायगढ़ | शहर में होलिका दहन के दिन सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन मंगलवार को रायगढ़ समेत उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। वहीं दिन मा तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल छत्तीसगढ़ के आसपास कोई सिस्टम नहीं है, लेकिन तमिलनाडु से पूर्वी मध्यप्रदेश होते हुए तेलंगाना तक एक टर्फ बनने के असार है। पिछले 48 घंटों में जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश की वजह से ज्यादातर जगहों का दिन का तापमान गिरा रहा। रायगढ़ जिला समेत अधिकांश उत्तरी हिस्सों के कई इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई। कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ी। क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक बारिश के असार कम हैं, लेकिन इसके बाद बारिश होने की संभावना हैं। दरअसल पंजाब की तरफ फिर से पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा हैं। इसके प्रभाव से तमिलनाडु से पूर्वी मध्यप्रदेश होते हुए तेलंगाना तक एक टर्फ बनने के असार हैं, इसका प्रभाव उत्तरी छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा। इसकी वजह से 11 से 15 मार्च के बीच बारिश हो सकती हैं।