- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raigarh
- Raigarh News Chhattisgarh News Due To The Canceled Trains The Hassle Of The Passengers Decreased It Became Easy To Go To The Village On Holi
रद्द ट्रेनों के चलते ही यात्रियों की परेशानी कम हुई, होली पर गांव जाना आसान हुआ
बिलासपुर डिवीजन से होकर झारसुगड़ा, गोंदिया और कटनी तक चलने वाली सभी लोकल, पैसेंजर व मेमू ट्रेनें सोमवार से ट्रैक पर आ गईं। लगभग 12 ट्रेनों के चलने से होली पर 100-150 किलोमीटर की दूरी तक जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान अन्य क्षेत्रों में भी नॉन इंटरलाकिंग की वजह से रद्द की गई ट्रेनों को भी चार दिन के लिए शुरू करा दिया गया है। एक महीने से यात्री ट्रेनें अलग-अलग जोन के अलग-अलग मंडलों में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से प्रभावित चल रही हैं। होली पर्व पर ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए लंबी दूरी के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ गईं। इस बीच रेलवे प्रबंधन ने सभी रद्द ट्रेनों को होली से एक दिन पहले व दो दिन बाद तक चलाने का निर्णय लेकर उसे चालू कर दिया है। ट्रेन क्रमांक 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू, 68734 बिलासपुर-गेवराराेड मेमू, 68733 गेवरारोड -बिलासपुर मेमू, 68732 बिलासपुर-गेवराराेड मेमू, 68731 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू, 58113 टाटा नगर-बिलासपुर पैसेंजर, 58114 बिलासपुर-टाटा नगर पैसेंजर, 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस, 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस, 12811 कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस, 58820 / 58819 झारसुगड़ा-गोंदिया-
झारसुगड़ा पैसेंजर नियमित तौर
पर चलने लगी है।