पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोबर के बिड़कुले, गेहूं से पूजा की, रात को जली होलिका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देर रात हुआ दहन, स्टूडेंट्स कॉलेजों में खेली हाेली

सोमवार को शहर में 30 से अधिक जगहों पर होलिका दहन हुआ। शहर में पारंपरिक रूप से बूजी भवन चौक, गौरीशंकर मंदिर चौक, गांधी गंज और शहीद चौक में मारवाड़ी, ब्राह्मण और उत्तर भारतीय परिवारों की महिलाओं ने सोमवार की सुबह होलिका पूजन की। महिलाएं गोबर के बिड़कुले, फूल, नाल, सूत, गेहूं की बालियां लेकर पूजा करने पहुंचीं। होलिका पूजन के साथ परिवारों ने परिक्रमा लगाई। शहर की कॉलोनियों में भी उत्तर भारतीयों ने होलिका पूजन और दहन किया।

होलिका दहन रात 9.30 बजे तक किया

सोमवार को बूजी भवन चौक, गांधी गंज, शहीद चौक पर रात 8.30-9.30 बजे होलिका दहन किया गया। सबसे पहले बूजी भवन चौक में कारगिल चौक युवा समिति के सदस्यों ने 8.30 बजे होलिका दहन किया वही गांधी गंज में रात 9.30 बजे और गौरीशंकर मंदिर चौक में 7.30 बजे होलिका दहन हुआ। इन जगहों में पहले ही समय निर्धारित कर लिया था। कई जगहों पर सुबह एवं शाम को ठंडाई एवं खानपान के भी इंतजाम रखे थे। शहर के पैलेस रोड स्थित गोपीनाथ जीव मंदिर में रंगभरी एकादशी पर शुरुआत हुई है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली इस आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मंदिर के पं ब्रजेश्वर मिश्र ने बताया कि हर साल एकादशी के दिन से होली पर्व का आनंद के लिए भगवान शहर भ्रमण करते हैं। पुरी परंपरा की तर्ज पर यहां भी महाप्रभु जगन्नाथ भगवान मदन मोहन के रूप में डोलयात्रा में सवार होते हैं और पालकी पर बैठकर गाजे-बाजे के साथ शहर भ्रमण करते हैं। होलिका दहन सोमवार ही इस डोल यात्रा पर्व का समापन हुआ।

प्रणामी मंदिर में फागोत्सव आज मनेगा

कोतरा रोड स्थित राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मंगलवार को शाम 5 बजे से फागोत्सव का आयोजन किया जायेगा। उत्सव के अंतर्गत ‘’भजन संध्या’’ एवं ‘’फूलों की होली’’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे। इसके बाद रात 8 बजे से प्रसाद भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।

गर्ल्स और पीडी कॉलेज में
स्टूडेंट्स ने खेली होली


होली के पहले सोमवार को कॉलेजों में स्टूडेंट्स ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। गर्ल्स कॉलेज में स्टूडेंट्स ने डीजे के धुन पर होली मनाई। पीडी कॉमर्स कॉलेज में स्टूडेंट्स को बैंड बाजा या साउंड बाक्स का परमिशन नहीं दिया तो युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल पोतकर होली की बधाई दी। गर्ल्स कॉलेज में स्टूडेंट्स ने प्रोफेसरों को भी होली में सूखे रंग लगाकर होली सेलिब्रेट की।
खबरें और भी हैं...