पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • Raigarh News Chhattisgarh News For The First Time In March The Western Disturbance Was So Effective That A Quarter To Two Inches Of Rain Occurred In 13 Days

मार्च में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ इतना प्रभावी कि 13 दिनों में ही हो गई सवा दो इंच बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्च में पहले नहीं बनी ऐसी स्थिति

खराब मौसम के बीच इस साल शहर वासियों ने होली मनाई, क्योंकि पहली बार मार्च में पश्चिमी विक्षोभ इतना ज्यादा प्रभावी है कि रोज नए-नए सिस्टम बन रहे हैं। यही वजह है कि पिछले 8 सालों में मार्च माह के दौरान सबसे ज्यादा सवा दो इंच बारिश रिकार्ड की गई है। 18 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चक्रीय चक्रवाती घेरा और ट्रफ उत्तर छत्तीसगढ़ को प्रभावित करेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तब तक रायगढ़ समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होते रहने की संभावना है।

भू-अभिलेख में मौजूद आंकड़ों के अनुसार बीते 8 साल में इससे पहले मार्च इतनी बारिश नहीं हुई, जितनी इस बार 13 दिन के दौरान हो गई है। गुरुवार की रात रायगढ़ समेत अधिकांश तहसीलों में बारिश हुई। महीने में 2 मार्च को बारिश हुई और इसके बाद हर दूसरे दिन बादल बरसे। अबतक करीब सवा दाे इंच से ज्यादा बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश छह, आठ और 12 मार्च को हुई है। जिले के तहसीलों में धरमजयगढ़, लैलूंगा, पुसौर, बरमकेला और रायगढ़ में ज्यादा हुई है। जिले की औसत वर्षा 48 इंच है, लेकिन अबतक इस साल करीब 58 इंच बारिश हो चुकी है। इस बारिश से शहर में चल रहे निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। रबी की 30 फीसदी फसलों को नुकसान और लोग वायरल से ग्रसित है।

जानिए आगे क्या

मौसम विभाग के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तरी छत्तीसगढ़ में तेज हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है। 48 घंटे कुछ राहत जरूर मिलेगी, इसके बाद फिर से दूसरे सिस्टम प्रभावी होने के कारण मार्च के आखिर तक बारिश होगी। तापमान में भी बहुत ज्यादा परिवर्तन के अासार नहीं है।

रात में झमाझम बारिश और दिन में धूप-छांव

गुरुवार की रात झमाझम बारिश हुई। 24 घंटे के अंदर ही जिले में 10 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इसके बाद दिन में भी धूप छांव का सिलसिला जारी रहा। रुक-रुक कर शहर में दो बार बारिश हुई, नमी की मात्रा अधिक से दिन का तापमान सामान्य दिनों की तुलना में 4 डिग्री कम रहा। रात का तापमान एक डिग्री बढ़ा। दिन के तापमान 30 और रात में 20 डिग्री से. रिकार्ड किया गया।

बेमौसम बारिश से रबी की फसलों को नुकसान

मार्च माह में औसत के ज्यादा बारिश होने से रबी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। तहसीलों मंे गेहूं,धान, चना और तिवरा की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के अनुसार आगे इसी तरह बारिश होती रही तो इस बार रबी की फसल में उत्पादन कम होगा। खराब मौसम के कारण राजस्व और कृषि विभाग की टीम सर्वे का काम भी अब तक शुरू नहीं कर पाई है।

उत्तर पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में 1.5 किमी से 9.5 किमी तक स्थित है। इसके प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवर्ती घेरा हरियाणा और उसके आसपास में 0.9 किलोमीटर तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर पर स्थित है। द्रोणिका पूर्वी यूपी से पश्चिमी विदर्भ तक पूर्वी मध्य प्रदेश में 0.9 किमी पर स्थित है।

डॉ. एचपी चंद्रा, मौसम विशेषज्ञ रायपुर

{मार्च 2020 के 3 दिन सवा 2 इंच बारिश

{मार्च 2016 के 1 दिन में 18 मिमी बरसे बादल।


{मार्च 2018 मेंे एक भी दिन नहीं हुई बारिश


{मार्च 2014 में 1.2 मिमी पानी गिरा।

{मार्च 2019 के 1 दिन 2.0 मिमी बारिश


{मार्च 2015 में 10 मिमी बारिश।

{मार्च 2017 के 1 दिन 1.6 मिमी बारिश।


{मार्च 2013 के 1 भी दिन नहीं हुई बारिश
खबरें और भी हैं...