पूर्व खिलाड़ी बन सकेंगे अम्पायर मार्च में सेमीनार और अप्रैल में परीक्षा
रायगढ़ | बीसीसीआई के निर्देश पर और सीएसीएस के आदेशानुसार जिला क्रिकेट संघ राज्य स्तर पर होने वाली अम्पायरिंग परीक्षा के लिए पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों सहित क्रिकेट के जानकार और क्रिकेट प्रेमियों को मौका देने जा रहा है। जसीएससीएस पैनल में नए अम्पायर तैयार करने के लिए छग स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अम्पायरिंग के लिए इच्छुक लोगों के लिए सेमीनार एवं राज्य स्तर की परीक्षा लेने जा रहा है। जिसके लिए 14 मार्च तक जिला क्रिकेट संघ के पैलेस रोड स्थित कार्यालय में अपना नाम एवं आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। नए अम्पायर तैयार करने के लिए सभी जिला क्रिकेट संघ के द्वारा भेजे गए चयनित नामों का अम्पायरिंग पर 23 व 24 मार्च को रायपुर में सेमीनार होगा। जिसके लिए परीक्षा 25 मार्च को रायपुर में ही होगी।