पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रायगढ़ ने फाइनल में खरसिया की टीम को 19 प्वाइंट से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन और वुशू संघ के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। बोईरदादर स्थित स्टेडियम में बास्केटबॉल और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजन हुआ। इससे पहले सुबह 6 बजे महिलाओं के लिए योग अभ्यास का कार्यक्रम भी हुआ।

महिला दिवस पर म्यूजिकल चेयर स्पर्धा का आयोजन हुआ जिसमें 20 महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें ज्योति प्रधान, अल्का देवांगन, इंदु चन्द्रा विजेता रही । स्टेडियम परिसर में जिला स्तरीय बास्केटबॉल स्पर्धा का भी आयोजन हुआ। इसमें रायगढ़ व खरसिया से 7 टीमों ने हिस्सा लिया। क्वार्टर फाइनल मैच में रायगढ़ की ब्लू सीनियर गर्ल्स और यलो सीनियर गर्ल्स के बीच मैच हुआ, जिसमें यलो सीनियर गर्ल्स टीम ने 17 पाइंट से जीत हासिल की। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खरसिया गर्ल्स और मिनी रायगढ़ गर्ल्स के बीच हुआ जिसमें 10 पाइंट से खरसिया की टीम जीत हासिल की है। फाइनल मैच रायगढ़ यलो और खरसिया के बीच मैच हुआ। जिसमें रायगढ़ की टीम ने 19 पाइंट से जीत हासिल की है।

खबरें और भी हैं...