पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात कारणों से किशोर ने लगाई फांसी, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायगढ़ | संदिग्ध हालात में किशोर ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सारंगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सारंगढ़ थाना क्षेत्र के नवरंगपुर निवासी महादेव निषाद के पुत्र फगुलाल (17) का शव घर के अंदर कमरे में फांसी पर लटका मिला। घटना के वक्त परिजन घर से बाहर खेतों पर थे। खेत से लौट कर आने पर पुत्र का शव फांसी पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीआई सारंगढ़ ने बताया कि किशोर के फांसी लगाने का कारण अभी पता नहीं चला है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
खबरें और भी हैं...