पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिन क्षेत्राें में सुविधाएं वहां 10 फीसद तक बढ़ेगा जमीन का दाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यदि आप जमीन या मकान खरीदने का मन बना रहे हैं और लंबे समय से सौदा अटका पड़ा है, तो वित्तीय वर्ष में बचे 18 दिनों में उसकी रजिस्ट्री करा लें, क्योंकि अप्रैल से जमीन के दाम पांच से दस फीसदी तक बढ़ सकते हैं। जिला पंजीयक ने शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। इस पर केंद्रीय मूल्यांकन समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। नए प्रस्तावों को लेकर मूल्यांकन समिति की बैठक अब तक नहीं हुई है। मार्च के तीसरे सप्ताह में बैठक और एक अप्रैल से पहले इस पर निर्णय होने की बात कही जा रही है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि जमीनों की कीमतों को स्थिर रखने पर भी बड़ा फैसला सरकार द्वारा लिया जा सकता है, क्योंकि लंबे समय से रियल स्टेट के क्षेत्र में कारोबार ठंडा है। जिले के शहरी क्षेत्रों में तेजी से जमीन के रेट बढ़ रहे हैं। इससे शासन के राजस्व में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हर साल रजिस्ट्री से 50 करोड़ से ज्यादा राजस्व शासन को प्राप्त होता है। इस साल भी अप्रैल में जमीन की कीमतों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी के अासार है। आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जमीन के भाव बढ़ेंगे। जिले के सर्व सुविधायुक्त क्षेत्रों के नाम नए प्रस्ताव में शामिल किया गया है। जिन क्षेत्रों में रजिस्ट्रियां अधिक हुई है, उन क्षेत्रों के नाम भी प्रस्ताव में शामिल है।

पिछले वित्तीय वर्ष इन क्षेत्रों में किया था संशोधन

{शहरी- पिछले वित्तीय वर्ष में शहरी क्षेत्र के छातामुड़ा अटल चौक से लेकर सहदेवपाली के बीच की जमीनों का दर प्रति वर्गमीटर 57 सौ रुपए से 62 सौ रुपए किया था। इसी तरह सड़क की जमीनों के भाव में दो रुपए प्रति वर्ग मीटर तक बढ़ोतरी की थी।

रियल स्टेट को उबारने 30 फीसदी छूट की घोषणा

पिछले वित्तीय वर्ष में जिले अधिकांश इलाकों में जमीन के भाव 5 से 10 फीसदी तक बढ़ाए थे, लेकिन सत्ता में आते ही नई सरकार ने रियल स्टेट के व्यवसाय को उबारने के लिए सरकारी दरों में 30 फीसदी छूट की घोषणा की। इसके बाद जमीन की खरीदी बिक्री में थोड़ी तेजी जरूर आई है।

{ग्रामीण- पिछले वित्तीय वर्ष में ग्रामीण इलाकों में पुसौर लोहाखान प्रति वर्ग मीटर जमीन की कीमत 429 रुपए से 420 रुपए तय की इसी तरह ककईमुहान में 10 रुपए की बढ़ोतरी कर 450 रुपए किया गया था। हालांकि बाद में सरकारी दरों में 30 फीसद कमी की गई।

इन क्षेत्रों में जमीन के दाम बढ़ने के हैं आसार

शहर में व्यवस्थित अवासीय क्षेत्रों मे मेडिकल कॉलेज के नजदीक टीवी टॉवर रोड, एनएच छातामुड़ा बाइपास, शहर में लाल टंकी क्षेत्र, ढिमरापुर, चक्रधर नगर, अतरमुड़ा जूट मिल समेत रेलवे लाइन से 1 किलोमीटर दूरी तक के तमाम क्षेत्र शामिल है। यहां जमीन का दाम अब बढ़ सकता है।

प्रस्ताव भेजा हैं, चर्चा के बाद होगा निर्णय

पुष्पलता कुर्रे, जिला पंजीयक रागयढ़
खबरें और भी हैं...