महाराष्ट्र: चट्टान से टकराकर नाव डूबी, 88 यात्री बचाए
मुंबई के पास मांडवा समुद्र तट के करीब शनिवार काे चट्टान से टकराकर एक बोट डूब गई। हालांकि उस पर सवार सभी 88 लाेगाें काे बचा लिया गया। इनमें बच्चे अाैर महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा अरब सागर में सुबह करीब 10:15 बजे रायगढ़ िजले में मांडवा जेट्टी से एक किमी दूर हुअा। नाैका अजंता मुंबई के गेटवे अाॅफ इंडिया से रवाना हुई थी अाैर मांडवा जेट्टी जा रही थी। चट्टान से टकराने के बाद नाैका में छेद हाे गया अाैर पानी भरने लगा। क्रू ने जेट्टी अधिकारियाें काे इसकी सूचना दी। रायगढ़ के एसपी अनिल पारस्कर ने बताया कि समय रहते पुलिस पेट्राेल बाेट माैके पर पहुंची अाैर यात्रियाें काे सुरक्षित बचा लिया।