जयंती पर सतनामी समाज ने मिनीमाता को किया याद
_photocaption_रायगढ़ | सतनामी समाज एवं युवा संकल्पियों ने मिनीमाता चौक पर मिनीमाता की 107वीं जयंती मनाई। इस दौरान महापौर जानकी काटजू मिनीमाता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीनाक्षी देवी उर्फ मिनी माता 1952 में सांसद बनी। छुआछूत मिटाने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किए। नारी शिक्षा के लिए उन्होंने उल्लेखनीय काम किए। वे सभी को बेटियों को पढ़ाने के लिए कहती थीं। बहुत सारी लड़कियां उनके पास रहकर पढ़ाई कीं। इस दौरान पार्षद नवधा मिरी, विनोद महेश, त्रिवेणी डहरे, नंदिनी भास्कर, मघा जाटवर, बरखा बघेल, ज्योति, रंजू संजय, मुक्तिनाथ बबुआ, लीलाधर खूंटे, प्रदीप श्रृंगी, नवीन हिमधर,अजय भारद्वाज, कौशल गोस्वामी,, सुजीत लहरे, संजय सोनी, रजत शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।*photocaption*