पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 बजे से मुहूर्त, रात 11 बजे तक होगा होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को सुबह होलिका पूजन और शाम को दहन होगा। होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में रात 3 बजे से शुरू हो रही है, 9 मार्च की देर रात 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 26 मिनट तक रहेगा। सोमवार की शाम 6.26 से रात 8.52 बजे के बीच होलिका दहन करना शुभ रहेगा। होलिका का पूजन सुबह 6 बजे से शुरू होगा।

शहर के गांधी गंज, शहीद चौक, गौरीशंकर मंदिर चौक, बुजी चौक में विभिन्न समाज एवं संगठनों के लोग होलिका दहन के लिए विशेष तैयारियां की है। शहर के 10 से अधिक चौक चौराहों और मुख्य मार्गों में भी होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। शहर के शहीद चौक में युवा समिति के सदस्य होलिका दहन का कार्यक्रम रखा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि शहीद चौक युवा समिति पिछले 25 वर्षों से होलिका दहन करती है। महिलाएं सुबह 8 बजे से पूजा पाठ करेगी इसके बाद होलिका दहन होने के बाद उपवास तोड़ेगी। गौरीशंकर मंदिर चौक और गांधी गंज में भी होलिका दहन के साथ होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें मारवाड़ी, ब्राह्मण सहित विभिन्न समाज से जुड़े लोग यहां पूजन करने के लिए पहुंचेंगे।

बूजी भवन चौक में कारगिल चौक युवा समिति के सदस्य होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। यहां सुबह 6 बजे से पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। महिलाएं गोबर के कंडे, पानी या गंगाजल, फूलों की मालाएं, कच्चा सूत, पंचोपचार (5 प्रकार के अनाज जैसे नए गेहूं और अन्य फसलों की बालियां), रोली, अक्षत, साबुत हल्दी, बताशे, गुलाल, बड़ी-फुलौरी, मीठे पकवान या मिठाइयां और फल से पूजन करेंगी। पंडितों के अनुसार सोमवार को पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठने के साथ स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाएं। पीले फल का दान करना चाहिए। कच्चा दूध, घी, दही, शक्कर और शहद मिलाकर पंचामृत बनाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं।

होली का मार्केट नटवर स्कूल ग्राउंड में

नटवर स्कूल ग्राउंड में होली का मार्केट लगाया गया है, यहां पर होली के रंग, गुलाल, पिचकारी जैसे हर सामानों के दुकान यहां लगाया गया है। शहर के धोबीपारा, लक्ष्मीपुर, नयागंज, जूट मिल सहित कई जगहों पर भी होलिका जलेगी। पुलिस भी सोमवार से पेट्रोलिंग करने के साथ होलिका दहन के लिए हर चौक चौराहों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

खबरें और भी हैं...