केवड़ाबाड़ी से उर्दना तिराहा तक कब्जे से लगता है जाम
बोइरदादर मटन मार्केट के नजदीक मकान तोड़ा, अब बनेगा ऑक्सीजोन
भास्कर संवाददाता | रायगढ़
चक्रधर नगर में स्टेडियम के नजदीक सड़क के किनारे अवैध निर्माण हटाने शुक्रवार को दोबारा पहुंचा। यहां अवैध तरीके से मकान निर्माण कर निवासरत परिवार को निगम ने जमीन खाली करने अतिरिक्त समय दिया गया था। समय सीमा समाप्त होने पर निगम की टीम ने शुक्रवार एक मकान को तोड़कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
अतिक्रमण मुक्त जमीन को अब नगर निगम ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करेगा, ताकि जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न किया जा सके। निगम ने मौके पर लोहे की जाली लगाकर सरकारी जमीन सुरक्षित कर ली है। जल्द ही यहां प्लांटेशन और पाथवे आदि निर्माण कर उसे ऑक्सीजोन के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को शुद्ध ऑक्सीजन मिले। साथ ही क्षेत्र का जल स्तर भी संरक्षित किया जा सके। जानकारी के मुताबिक पेड़ पौधों की अधिकता होने पर जमीन में जल स्तर में सुधार होता है। इसी तरह निगम विद्युत मंडल के सामने भी गमलों में बड़े-बड़े पौधे लगवाने की तैयारी कर रहा है। कार्यालय की दीवार पर स्वच्छता संदेश से जुड़े वॉल पेंटिंग्स भी कराया जाएगा। ताकि खाली पड़ी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न हो।
सड़क को बना दिया पार्किंग
घरघोड़ा रोड पर रोजाना लग रहा है जाम
ढिमरापुर -घरघोड़ा रोड में रोजाना जाम लग रहा है। यदि हादसे होने कोई बड़ी गाड़ी फंसती है तो दो- तीन दिनों तक जाम की स्थिति बन जाती है। टीम यहां पर सड़कों के किनारे खड़े ट्रेलर और बड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करेगी। सड़क किनारे लगे बिजली खंभे, ट्रांसफार्मर और गुमटी ठेले भी हटाए जाएंगे।
केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड से लेकर ढिमरापुर चौक तक करीब एक दर्जन कॉम्पलेक्स स्थित हैं, जिन्होंने नालियों और फुटपाथ पर कब्जा करके गाड़ियों के लिए पार्किंग बना दी है। सड़क पर दोपहिया वाहनों के शो रूम भी है। संचालक नई गाड़ियों को शो रूम के बजाए सड़कों के किनारे शेड बनाकर रख रहे हैं।
संतोष कुमार सिंह, एसपी
प्रतुल श्रीवास्तव, अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम