सांस्कृतिक संध्या “आरोहण’ में ओपी जिंदल स्कूल के बच्चों ने दी प्रस्तुति
_photocaption_रायगढ़ | ओपी जिंदल स्कूल के कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के लगभग 530 छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आरोहण’ का मंचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश नायक, सुषमा नायक व सुजाता सरावगी ने कार्यक्रम की शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजय गीत, राम चरित वाचन, पल्लव, फिट इंडिया, बिहू नृत्य, वज़ूद, हम बनाएंगे स्वच्छ भारत, टैप द फीट एवं नंद की होली की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्राथमिक कक्षा की वरिष्ठ शिक्षिका सुनीता कपूर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। अंत में प्राचार्य त्रिवेदी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।*photocaption*