पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमर अस्पताल में खुलेंगे 3 स्वास्थ्य केन्द्र ओपीडी, लैब व एक्सरे सुविधा भी मिलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य विभाग ने नई स्कीम हमर अस्पताल शुरू की है, जिसमें शहरी क्षेत्र में चल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का जीर्णोद्धार करके वहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। अभी स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर में टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर 4 शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों का जीर्णोद्धार वहां की तस्वीर बदली है। अब इसी थीम पर प्रदेश के हर जिले में दो-तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रिनोवेशन करने के साथ वहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। शनिवार को मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के वीडियो कान्फ्रेंसिंग में भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को यह निर्देश दिए हैं।

योजना में शहर के जूटमिल, रामभाठा, विनोबा नगर जैसे इलाकों के स्वास्थ्य केन्द्रों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसे स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के साथ मिलकर स्वास्थ्य केन्द्रों की सूरत बदलेगा। साल के 200 दिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक हॉस्पिटल खुले रहेंगे, वहां मरीजों निशुल्क दवा, सोनोग्राफी, एक्सरे, आंखों की जांच, दांत का इलाज, सामान्य बीमारियों का इलाज, टीकाकरण, पैथोलॉजी की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए डाॅक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टैक्निशियन, चपरासी की नियुक्ति भी होगी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सीएमएचओ को इसी हफ्ते से काम शुरू करने कहा है।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग
में निर्देश मिला है


डॉ एसएन केसरी, सीएमएचओ
खबरें और भी हैं...