पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से पैसेंजर ट्रेनें चलंेगी, होली की छुट्‌टी में यात्रियों को मिलेगी राहत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेशन से अप और डाउन लाइन में चार पैसेंजर ट्रेनें सोमवार से शुरू हो जाएंगी। रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर, टाटा-इतवारी, गाेदिंया-झारसुगुड़ा और टाटा बिलासपुर का परिचालन होगा। बिलासपुर मंडल के चांपा से नैला स्टेशन के बीच तीसरी लाइन की कनेक्ट करने के लिए लिया गया ब्लॉक रविवार को समाप्त हो गया। जिससे होली का त्योहार मनाने के लिए जाने वाले यात्रियों सहूलियत मिलेगी। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग से पटना के बीच चलाई गई होली स्पेशल ढाई घंटे लेट पहुंची। रविवार को पैसेंजर ट्रेनें न चलने से हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर यात्रियों को भेजा गया। त्योहार के चलते अप और डाउन लाइन पर उत्कल और साउथ बिहार में ज्यादा भीड़ रही। सोमवार से झारसुगड़ा की ओर जाने वाली साउथ बिहार पैसेंजर बनक चलने के चलते जमकर भीड़ रही। वहीं सुबह, हावड़ा-अहमदाबाद, पटना-बिलासपुर और टिटलागढ़ पैसेंजर में भी भीड़ रही।

दुर्ग-पटना स्पेशल होली एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट

यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग से पटना के बीच चलाई गई होली स्पेशल तीन घंटे देरी से रायगढ़ स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का ठहराव रायगढ़ स्टेशन में 20:41 बजे है। जबकि ट्रेन रात 23:05 बजे पहुंची। होली स्पेशल में काफी भीड़ रही।
खबरें और भी हैं...