पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में धूमधाम से मना फागोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोतरा रोड स्थित राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मंगलवार को फागोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा), रामदास अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि सुनील रामदास अग्रवाल शामिल हुए। फाग उत्सव पर फूलों से मंदिर को सजाया गया था। इसी दौरान भजन संध्या एवं फूलों की होली जैसे कार्यक्रम हुए। जिसमें महिलाओं ने काफी समय तक भजन गाए और एक दूसरे को खूब रंग लगाकर रंगोत्सव मनाया। इस अवसर पर अतिथि रामदास अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल लेन्ध्रा ने मंदिर नवनिर्माण के लिए दान देने अपील की। मंदिर परिसर को 6 माह पूर्व नवनिर्माण करने का निर्णय लिया गया था। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...