पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फाइनल में बॉयज क्लब को 15 रनों से हरा रायगढ़ चैंप्स ने जीता कार्डिनल कप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाइनल मुकाबले में बॉयज क्लब को हरा कर रायगढ़ चैंप्स ने तीसरी बार कार्डिनल कप अपने नाम कर लिया। रायगढ़ चैंप्स ने लगातार तीसरी बार कार्डिनल कप अपने नाम किया है। कार्डिनल कप फ्लड लाइट टेनिस बॉल टूर्नामेंट में रायगढ़ चैंप्स के राजा गोरख मैन ऑफ द सिरीज का खिताब दिया गया।

रविवार को स्टेडियम में हजारों दर्शकों के बीच कार्डिनल कप का फाइनल मैच रायगढ़ चैंप्स और बॉयज क्लब के बीच खेला गया। रायगढ़ चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर्स में 75 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉयज क्लब की टीम 9 विकेट खोकर 60 रन ही बना पाई। इस तरह रायगढ़ चैंप्स ने फाइनल 15 रनों से जीत लिया। विजेता टीम को नकद 51 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25 हजार व ट्रॉफी दी गई। रायगढ़ चैंप्स के शरद सिदार को मैन ऑफ द मैच चुना गया उन्होंने तीन विकेट लिए थे। पूरे टूर्नामेंट में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले बॉयज क्लब के राजा गोरख को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें 2100 रुपए नकद और ट्रॉफी दिया गया। राजा इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे जिस पर उन्हें गोल्डन बैट का भी अवार्ड दिया गया। रायगढ़ चैंप्स के गौरव पांडेय को सर्वाधिक विकेट लेने के लिए गोल्डन बॉल अवार्ड दिया गया। कार्डिनल कप समापन समारोह में मुख्य रुप से संध्या पांडेय रही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुशील अग्रवाल (लेंध्रा), अजय अग्रवाल, सरनदीप सलूजा, अनिल गर्ग, महावीर अग्रवाल, उमेश थवाईत, पंकज कंकरवाल (पार्षद), बब्बल पांडेय
मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...