शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अपराध दर्ज
शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार को लैलूंगा थाने में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि नारायणपुर के सुभाष निषाद से 2019 से प्रेम संबंध है। बात आगे बढ़ी तो शादी करने का झांसा देकर उससे मिलना-जुलना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि सुभाष शादी का प्रलोभन देकर उसका लगातार दुष्कर्म करने लगा। युवती से सुभाष शादी करने की बात कही तो उसे गांव से कुछ दूर मंदिर के पास बुलाया और दुष्कर्म किया। बार-बार कहने पर शादी के लिए सुभाष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
परिजनों ने जब सुभाष निषाद को मामले में घेरा तो उन्हें युवती से शादी करने का आश्वासन दिया। उसके बाद से युवती के घर आना जाना भी बंद कर दिया। शादी से मना करने और झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। टीआई ने बताया कि अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । जल्द आरोपी की गिरफ्तारी
की जाएगी।