पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाजार में सेनिटाइजर खत्म, डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी ने सभी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी है, वहीं मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है, जहां विशेष प्रशिक्षण के बाद दो डॉक्टर और स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा विदेश से लौटकर आने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

उद्योगों में विदेशों से आने वालों की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग ने मांगे हैं। ताकि उनके सैंपलों की जांच कराई जा सके। हालांकि अब तक जिले में इस तरह के एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले मरीजों के लक्षणों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। लोगों से ऐहतियात बरतने की अपील की गई है। खराब मौसम की वजह सामान्य सर्दी खांसी और बुखार के बाद लोगों में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है, बीते दो दिनो से शहर के अधिकांश क्लिनिक और मेडिकल ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज तीन डॉक्टरों को कोरोना की ट्रेनिंग के लिए रायपुर बुलाया गया है। उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप संदिग्धों की पहचान और उपचार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

सेनिटाइजर और एन 95 मास्क की कमी

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग सेनिटाइजर और एन-95 मास्क की मांग बढ़ गई है। शहर के अधिकांश दुकानों में इसके स्टॉक लगभग खत्म हो गए हैं। सेनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां सप्लाई नहीं कर पा रही है। मेडिकल व्यवसायी ने बताया कि तीन कंपनियां सेनिटाइजर रायगढ़ में सप्लाई करती है। डिटॉल, ऑटोफ्लो और हिमालया इससे पहले इनकी मांग बिल्कुल कम थी, लेकिन अब रोज 70 से 80 ग्राहक इसकी मांग कर रहे हैं।

ट्रेनिंग के लिए रायपुर
गए डॉक्टर


डॉ एचएस उरांव, सहायक अधीक्षक मेडिकल कॉलेज अस्पताल

डायलर टोन में भी बचाव के टिप्स, इनका रखें ध्यान

{शनिवार से मोबाइल फोन में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का टिप्स दिए जा रहे हैं। आप इन टिप्स को सुनकर ऐहतियात बरत सकते हैं।

{छींकने या खांसने पर रुमाल का इस्तेमाल करें, ज्यादा भीड़ वाले हिस्से में जाने से बचें।

{साबुन से बार-बार हाथ धोएं किसी भी सामान काे धोए बगैर नाक या मुंह से नहीं लगाए।

{किसी से मिलते वक्त हाथ मिलाने से परहेज करें, इसकी जगह हाथ जोड़कर अभिवादन करें।

{बाहर से घर लौटते वक्त अच्छी तरह हाथ साबुन से धोएं, इसके बाद खाने पीने की चीजों को छुएं। सेनेटाइजर का उपयोग करें।

कोरोना अलर्ट

डॉक्टरों को कोरोना की ट्रेनिंग के लिए रायपुर बुलाया गया है। उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप संदिग्धों की पहचान और उपचार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।


बायोमैट्रिक्स सिस्टम बंद, रजिस्टर से हाजिरी

वहीं सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में बायोमैट्रिक्स सिस्टम अटेंडेंस के लिए बंद कर दिया गया है। बताया गया कि अब वापस रजिस्टर से हाजिरी भरी जा रही है। आशंका है कि इस सिस्टम से भी वायरस फैल सकता है। इस वजह से इसे बंद कराया जा रहा है। कोल खदानों में भी बायोमैट्रिक्स मशीनों का इस्तेमाल दो दिनों से बंद है।

50 प्रतिशत कम रही चिकन की बिक्री

कोरोना वायरस फैलने की अफवाह के बाद चिकन व अंडे की बिक्री भी 50 फीसदी तक गिर गई है। सोमवार को शहर के मटन मार्केट में चिकन सौ रुपए में डेढ़ किलो तक बिके। बीते सालों की तुलना में इस साल चिकन की बिक्री होली पर कम रही। स्थानीय व्यवसायी बताते है कि पिछले एक सप्ताह से शहर में चिकन की मांग कम है, होली के लिए उन्होंने एडवांस चिकन बुक कराए हैं, लेकिन कोरोना की वजह से खरीददार कम है।
खबरें और भी हैं...