केलो नदी में युवक की लाश मिलने से सनसनी
शनिवार को केलो नदी के किनारे, मरीन ड्राइव के पास एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। थोड़ी देर में ही लाश की पहचान विजयपुर के युवक के रूप में की गई। चक्रधर नगर पुलिस को सुबह 9 बजे केलो नदी में एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे निकालकर हॉस्पिटल भेजा, पुलिस के अनुसार विजयपुर निवासी मनोज कश्यप (35) को नशे की आदत थी और वह मानसिक रूप से कमजोर था। युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत का कारण साफ हो सकेगा।