पहाड़ मंदिर के पास अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
पहाड़ मंदिर रोड चिरंजीव दास नगर के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को सुबह से मुख्य सड़क के किनारे एक व्यक्ति शराब पीकर पड़ा हुआ था, देर शाम को जब वह नहीं उठा तो आसपास के लोगों ने वहां जाकर देखा तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पहुंचकर उसे हॉस्पिटल भेजी। चक्रधर नगर थाने के टीआई विवेक पाटले ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष का है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लेागों ने बताया कि युवक सुबह से ही एक जगह पर सोया हुआ था। यहां से आने जाने वाले ने भी देखा लेकिन शाम तक वह उसी अवस्था में पड़े रहने पर लोगों को शक हुआ और जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। लोगों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।