कंपनियों के फैसलों में शेयरधारकों का दखल जरूरी: विनोद
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा शनिवार को एक होटल में नेशनल सेमिनार ऑन इन्वेस्टर्स एजुकेशन का आयोजन हुआ। इसमें मुंबई स्टॉक एक्सचेंज रायपुर के तन्मय आचार्य, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) रायपुर के विनोद कुमार शर्मा एवं सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज के असिस्टेंट मैनेजर कृष्णा गुप्ता, असिस्टेंट इंजीनियर अकल्प श्रोते ने शेयर मार्केट में निवेश और इसमें जरूरी सावधानियां बताईं। इन विषयों पर एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को उपाय बताए।
गलत कंपनियों के निवेश से बचे- मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज रायपुर के तन्मय आचार्य ने बताया कि शेयर मार्केट को लेकर यदि कोई फोन या मैसेज आता है तो उस पर ध्यान ना दें। कोई आपको किसी कंपनी में निवेश करने के लिए कहता है तो आप अपनी भी जानकारी जुटाएं, आगे क्या करना है यह आप खुद तय
कोई फोन या मैसेज आता है तो उस पर ध्यान ना दें। कोई आपको किसी कंपनी में निवेश करने के लिए कहता है तो आप अपनी भी जानकारी जुटाएं, आगे क्या करना है यह आप खुद तय
डीमेट एकाउंट में 3 लोग हो सकते हैं नाॅमिनी
कंपनियां मनमानी नहीं कर सकती
ई वोटिंग पर विनोद शर्मा ने बताया कि यदि किसी लिस्टेड कंपनी मंे आपके शेयर हैं तो कंपनियों के कई अहम फैसलों पर आपका वोट जरूरी होता है। कंपनी यदि कोई अहम फैसला लेती है तो उसकी भी जानकारी शेयरधारक को इमेल के जरिये मिलती है। इसमें कंपनी के वेबसाइट में ही ई वोटिंग का भी आप्शन होता है। कंपनियां मनमानी कर नहीं सकती हैं। कई बड़े फैसलों में आपकी राय अहम होती है। इसमें कंपनी के बड़े पदों पर भी इसी माध्यम से वोटिंग कराना जरूरी होता है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के डीजीएम विनोद शर्मा ने डीमेट एकाउंट के बारे में बताया। कहा, इस एकाउंट में भी सामान्य एकाउंट की तरह नामिनी रख सकते हैं। इसमें तीन लोगों को नॉमिनी बना सकते हैं। पावर ऑफ अटार्नी की कोई अनिवार्यता नहीं होती है। डीमेट एकाउंट को आप चाहे तो फ्रीज या नॉन फ्रीज भी कर सकते हैं। फ्रीज करने पर आपके शेयर बेचे नहीं जा सकेंगे। यह दो से पांच साल के लिए होता है।
मोबाइल एप में भी सुझाव या शिकायत दें
सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज के असिस्टेंट मैनेजर कृष्णाा गुप्ता ने कहा कि शेयर मार्केट से जुड़ा कोई भी सुझाव या नियमों में बदलाव, शिकायत जैसे कई काम के लिए सेबी ने स्कोर्स मोबाइल एप लांच किया है। इस एप में शिकायत की जा सकती है, कई जानकारी भी इस एप के जरिये मिल जाएगी। मोबाइल पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप केपिटल मार्केट में निवेश करते हैं तो आप हमेशा सेंसेक्स पर हमेशा ध्यान रखें। लॉग टाइम निवेश किस तरह हो इसका ध्यान रखें। किसी भी कंपनी में निवेश करते हैं तो वह शेयर मार्केट में लिस्टेड है या नही यह देखें बिना लिस्टेड कंपनियों की जानकारी तुरंत सेबी को दे।
सेमिनार में उपस्थित लोग।