छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हाई स्कूल अमेरी के छात्र-छात्रओं गांवों की गलियों में विविध वेश भूषा में सज धजकर रैली निकालते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। बच्चों ने अमेरी, कोसमडीही, पेवरा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकालकर ग्रामवासियों को बेटी और बेटा के बीच भेदभाव मिटाने का
संदेश दिया।
इसी तरह देवगांव में रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने नारा लगाते हुए, चौक चौराहों पर बेटियों तथा नारीशक्ति की महत्ता का बखान कर बेटी बेटा के बीच अंतर को मिटाने को लेकर जागरूक किया गया। रैली में अमेरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एमडी चौहान, शिक्षक रमेश प्रधान, कृष्णचंद्र सौंरा, विद्याधर उरांव, ममता चौधरी, संदीप चौधरी, शत्रुघ्न पटेल, गंगाराम नायक, सुधीर चौहान, धनमती पटेल, रासेयो अधिकारी भोजराम पटेल ने अपनी सहभागिता निभाई।