पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनभर धूप-छांव का खेल, शाम को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से शाम तक धूप-छांव का खेल और रात 8 बजे के बाद गरज चमक के साथ तेज हवा चलने लगी। इसके बाद देर रात तक रुक-रुक का बादल बरसते रहे। बारिश के बाद रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट के बाद 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी हरेगा। तापमान में भी बहुत ज्यादा परिवर्तन के अासार नहीं है।

जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पुसौर समेत अन्य तहसीलों में भी देर रात अच्छी बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी भी पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके पासपास स्थित है। एक द्रोणिका पंजाब से झारखंड तक हरियाणा और दक्षिण उत्तर प्रदेश पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर तक बनी हुई है। महाराष्ट्र के ऊपरी सतह पर भी सिस्टम बना हुआ है। इन सबके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। अबतक जिले में मार्च महीने में करीब सवा दो इंच से ज्यादा बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। इसका प्रभाव रबी की फसलों और सेहत पर भी पढ़ने लगा है। शहर ज्यादातर लोग मौसमी बीमारियों से ग्रसित है। अगले 24 घंटे के भीतर क्षेत्र में बारिश का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...