पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र 13 मार्च होंगे साइट पर अपलोड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2020 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। 13 मार्च को प्रवेश पत्र भी साइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यापमं की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्‍मीदवार 14 फरवरी 2020 से 1 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते थे। सीजी टीईटी 2020 की परीक्षा दो पालियों में 22 मार्च 2020 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के 28 जिला मुख्यालयों के परीक्षा सेंटर में आयोजित की जाती है। टीईटी में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या हालांकि कितनी है, इसकी जानकारी अबतक स्पष्ट नहीं है। परीक्षा से कुछ दिन पहले लगभग 13 मार्च को उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...