पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • Raigarh News Chhattisgarh News The Elephants Reached Near Nandeli And The Ccf Arrived With The Team At 2 O39clock In The Morning Returned In The Morning

नंदेली के नजदीक पहुंचे हाथी तो सीसीएफ रात 2 बजे टीम के साथ पहुंचे खदेड़ने, सुबह लौटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के नजदीक टीपाखोल में डटे 4 हाथी और 2 शावकों का दल परसदा होते हुए बायंग और नंदेली के नजदीक जा पहुंचा। सूचना मिलते ही बुधवार की देर रात दो बजे सीसीएफ अनिल सोनी बिलासपुर से रायगढ़ पहुंचे। मौके पर दो घंटे तक मौजूद थे, उनकी मौजूदगी में खरसिया रेंजर और उनकी पूरी हाथियों को खदेड़ने में जुटी रही। फिलहाल हाथियों का दल अब घरघोड़ा रेंज के बिंझकोट सर्किल में विचरण कर रहे हैं। घरघोड़ा की पूरी टीम हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।

छह हाथियों के दल ने विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। यह दल लंबे समय तक रायगढ़ रेंज के टीपाखोल जंगल में विचरण करने के बाद तमनार की तरफ चला गया था। 9 मार्च को हाथी वापस टीपाखोल जंगल पहुंचे और यहां से परसदा की तरफ से विचरण करते हुए 10 मार्च की शाम पनझर पहुंच गए। पनझर खरसिया रेंज का हिस्सा है और यह क्षेत्र नंदेली में मंत्री के गृह ग्राम से सटा हुआ है।

क्षेत्र में हाथियों द्वारा किसी तरह की कोई जनहानि न हो इसलिए खरसिया रेंज के अधिकारी कर्मचारी समेत सभी मौके पर पहुंच गए। बिलासपुर से सीसीएफ तक मौके पर पहुंचे और हाथियों को खदेड़े जाने तक मौके पर ही डटे रहे। देर रात तक पांच टीम गठित हाथियों को ट्रैक करने गश्त भी किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों को गुर्दा सर्किल में नाले के नजदीक हाथियों के पांव के निशान घरघोड़ा के बिंझकोट सर्किल की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। तब कहीं जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली और सीसीएफ खरसिया गेस्ट हाऊस रवाना हो गए। इसके वन कर्मियों में बिंझकोट सर्किल से सटे गांव में सुबह तक मुनादी कर लोगों को सतर्क किया।

बायंग से नंदेली नाले तक पहुंच गये थे हाथी

हाथियों का दल पनझर के बाद बायंग और फिर वहां से नंदेली के नाले तक पहुंच गया था। हाथियों का दल अबादी वाले इलाके में प्रवेश करता तो विभाग की मुश्किलें बढ़ जाती है। यही वजह है कि तीनों रेंज के सभी अधिकारी कर्मचारी मौके पर डटे रहे। 13 से ज्यादा हाथी विचरण कर रहे हैं।

झुंड से बिछड़ गए हैं हाथी

एचसी पहारे, एसडीओ घरघोड़ा

बायंग व नंदेली के पास पहुंचे हाथियों का दल।
खबरें और भी हैं...