बैठक में 52 गांव के जनप्रतिनिधियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा
छाल थाना प्रभारी जवाहर राठौर की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के 52 गांव के जनप्रतिनिधि, जिपं सदस्य, जपं सदस्य, सरपंच, पंच व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई।
होली शांतिपूर्ण मानने का सुझाव देते हुए बताया कि अल्प संख्यक, बुजुर्ग, महिला व बच्चों पर जोर जबरन किसी प्रकार से रंग गुलाल न लगाए। बैठक में एएसआई रमेश शर्मा, एएसआई सिदार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र जनार्दन, स्टोपन कुजूर, अवधेहेशनरयन, प्रबन्ध राठिया, जिपं सदस्य मालती राठिया, जपं उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, संतराम खूंटे, सरपंच परदेशी कंवर, दूबराज, पुरूंगा, सरोज, सुरेन्द्र, बन्हर खगेस्वर, खेमराज राठिया, महेश सिंह ठाकुर, भागवत, चुन्नी डनसेना, अर्जुन, नीलांबर, घनश्याम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधि।