पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर इलाज के लिए मेकाहारा भी तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार को रंगोत्सव है। हुड़दंगी त्योहार का मजा किरकिरा न करें, इसलिए पुलिस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के थानों में विशेष इंतजाम कर लिए हैं। होली के पहले सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस टीम फ्लैग मार्च करती रही। होली को देखते हुए नगर निगम भी मंगलवार को सुबह के बाद दोपहर में भी पानी की सप्लाई करेगी। सुबह और शाम को तीन-तीन घंटे पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था- मेकाहारा के सहायक अधीक्षक डॉ एचएस उरांव ने बताया कि होली के मद्देनजर अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी हो तो हॉस्पिटल के कैजुअल्टी वार्ड में 07762-220288 में संपर्क किया जा सकता है। इमरजेंसी वार्ड में अलग से बेड की भी व्यवस्था की गई है।

पानी की सप्लाई भी अधिक समय तक होगी- नगर निगम के जल प्रभारी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि शहर को 11 हिस्सों में बांटा गया है। जिन इलाकों में पानी टंकियां है वहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

200 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई


एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि होली को देखते हुए 200 से अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। शहरी क्षेत्र से जुड़े थानों में चार-चार और ग्रामीण क्षेत्रों में दो-दो पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है। टीमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शांति व्यवस्था बनाए रखेंगी। इनकी पेट्रोलिंग सोमवार शाम से लगाया गया है। पुलिस होली के दो दिन पहले से ही शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी लेकर चलने और मुखौटा पहनकर चलने वालों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए हैं। इसे देखते हुए यह धरपकड़ अभियान शनिवार से शुरू कर दिया गया है। यह अभियान होली के दिन भी जारी रहेगा। शराब पीकर हुड़दंग करना को महंगा पड़ सकता है।


यहां शिकायत कर सकेंगे

एसपी संतोष कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9479193200 और कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 पर भी आप अपनी समस्या वाट्सएप पर भेज सकते हैं।

किसी तरह की कोई शिकायत रहने पर

जल प्रभारी अखिलेश गुप्ता- 8120205001, त्रिलोक चंद शर्मा- 9329764580 एवं सुदर्शन उरांव- 9179539655 में शिकायत कर सकते हैं।

पानी की सप्लाई भी अधिक समय तक होगी- नगर निगम के जल प्रभारी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि शहर को 11 हिस्सों में बांटा गया है। जिन इलाकों में पानी टंकियां है वहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

होली के दिन सुबह 6 से 7 बजे तक नगर निगम की टंकियों से पानी सप्लाई होगी इसके बाद वार्डों में लगे बोर भी चालू हो जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 से 1.30 बजे तक और शाम 6 से 7.30 बजे तक नगर निगम की टंकियों से पानी की सप्लाई होगी।
खबरें और भी हैं...