पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

35 लोगों से भरी पिकअप की स्पीड ज्यादा थी, मोड़ते ही पलटी, बच्चे समेत 4 की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार रात 8 बजे धरमजयगढ़ के बाकारूमा चरखापारा मोड़ पर बैलेंस बिगड़ने से 35 लोगों को लेकर जा रही पिकअप अचानक पलट गई। हादसे में तीन महिला और एक मासूम समेत चार की मौत हो गई। 22 लोगों को गंभीर चोट लगी है जिन्हें देर रात तक इलाज के लिए पत्थलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी की रफ्तार तेज थी और संकरे मोड़ पर बिना ब्रेक लगाए ही ड्राइवर ने अचानक स्टेयरिंग मोड़ दी।

सुबह पिकअप में 35 ग्रामीण धरमजयगढ़ के अंबेटिकरा निवासी फूलसिंह राठिया के घर धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी पिकअप में वापस बाकारूमा लौट रहे थे। इस घटना में बाकारूमा निवासी मथुरा बाई, मदार मति, सुमित्रा बाई, समेत एक पांच वर्षीय मासूम मोनू राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप के पीछे ट्राली पर सवार 22 लोगों को गंभीर चोट आई है। 6 से ज्यादा लोगों को हाथ, पैर या पसली में फ्रैक्चर बताया गया है। 8 लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

काफी देर तक ट्रॉली के नीचे दबे रहे ग्रामीण

पिकअप पलटने के बाद काफी देर तक ट्रॉली में सवार ग्रामीण नीचे दबे रहे। घायलों ने ही एक-दूसरे की मदद की और ट्राली के नीचे से निकाला। कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अपने नाते रिश्तेदारों को दी।

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

धनीराम राठौर, चौकी प्रभारी बाकारूमा

पलटी पिकअप मालवाहक को निकालते कर्मचारी।

दो जेसीबी की मदद से पिकअप उठाई गई

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी िपकअप को धरमजयगढ़ से दो जेसीबी बुलाकर उठाया गया। बारिश के कारण वाहन को उठाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
खबरें और भी हैं...