पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काम नहीं था इसलिए शादी टाल रहा था प्रेमी प्रेमिका की गुहार पर थानेदार ने कराई शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक युवक रोजगार नहीं मिलने की कह कर प्रेमिका से शादी टाल रहा था। प्रेमिका ने सरिया थाने जाकर अपना दुखड़ा सुनाया तो थानेदार ने अनूठी पहल की। स्थानीय व्यवसायियों की मदद से युवक को रोजगार दिलाया और क्षेत्र के समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों की मदद से दोनों की शादी कराई। क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला है जहां पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया बल्कि रोजगार दिलाकर प्रेमी जोड़े का घर बसा दिया। लुकापारा निवासी प्रगति खम्हारी अपने प्रेमी वीरेंद्र खम्हारी के खिलाफ एक माह पहले सरिया थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। टीआई आशीष वासनिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को थाने बुलाया और उसकी पूरी बात सुनी। युवक ने रोजगार तलाश करने के लिए टीआई से एक माह का समय मांगा। शनिवार को एक माह की मोहलत समाप्त होने के बाद प्रगति फिर से थाने पहुंची और प्रेमी पर शादी नहीं करने का
आरोप लगाया।

पुलिस कर्मी, ग्रामीण समाजसेवी हुए शामिल

इस विवाह में क्षेत्र क्षेत्र के समाजसेवी व व्यवसायी किशन लाल अग्रवाल,श्यामलता बंसल, नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, लुकापारा सरपंच देवानंद सामल, पंच सुदामा गुप्ता, टीआई आशीष वासनिक, समेत पोरथ के जनप्रतिनिधि और पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी समेत दो सौ से ज्यादा क्षेत्र वासी इस विवाह में युवक युवती की तरफ से साक्षी बने। दोनों एक ही गोत्र के थे, इसलिए उनकी शादी को लेकर परिजन तैयार नहीं थे।

एक माह पहले आई थी शिकायत लेकर

आशीष वासनिक, टीआई सरिया
खबरें और भी हैं...