कल मौसम खराब होने के आसार इसलिए बिजली कर्मी रहेंगे तैनात
रायगढ़ | खराब मौसम के बीच होली पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से बिजली कंपनी का मैदानी अमला तैयार रहेगा। किसी भी तरह की अप्रिय घटना और बिजली संबंधी शिकायत मिलने पर कंपनी के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। बिजली कंपनी ने सभी जोन के अफसरों और मैदानी अमले को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं, विद्युत गड़बड़ी से जल्द से जल्द निपटने विशेष दस्ता सभी शिकायत केंद्रों में तैनात रखे जाएंगे। पॉवर कम्पनियों के चेयरमेन शैलेन्द्र शुक्ला ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सजगता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर 1912 दिन-रात चालू रहता है। नंबर पर किसी भी समय हिन्दी, अंग्रेजी व छत्तीसगढ़ी में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।