पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 टन चोरी के कोयले के साथ ट्रैक्टर जब्त, चालक को जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोयले के अवैध परिवहन की सूचना पर एक ट्रैक्टर को चोरी का कोयला ले जाते हुए पकड़ा गया। ट्रैक्टर चालक के पास पुलिस को परिवहन संबंधी कागज नहीं मिले। ट्रैक्टर और कोयले को जब्त कर आरोपी चालक को रिमांड पर लेकर जेल भेजा है।

जिले में अवैध कोयले परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भी पुलिस कोल माफिया पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। होली की छुट्टी का फायदा उठा कर दो दिनों से लैलूंगा क्षेत्र में कोयले का अवैध परिवहन किया जा रहा था। गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब टीआई ने पुलिस बल के साथ मढ़ियाकछार नाला के पास नाकेबंदी कर दी। इस बीच पुलिस को एक ट्रैक्टर भकुर्रा की ओर से कोयला लेकर आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोकर कोयले परिवहन संबंधी जानकारी की लेकिन चालक कोयले के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे सका। टीआई लैलूंगा ने बताया कि कई दिनों से अवैध तरह से कोयला चोरी करने की जानकारी
मिल रही थी।

जिस पर आज नाकेबंदी की गई थी, पकड़ा गया ट्रैक्टर ट्रैक्टर की ट्राली में कोयला लोड कर ग्राम भकुर्रा की ओर परिवहन होने की सूचना पर रात्रि लैलूंगा स्टाफ द्वारा नाकेबंदी कर ट्रैक्टर संख्या सीजी-13डी-0664 से तीन टन कोयला पकड़ा गया है। चालक ने अपना नाम शिबो यादव पिता बलभद्र यादव निवासी आमापाली थाना लैलूंगा बताया है। चालक के पास कोयले संबंधी कोई कागजात नहीं मिले है, ट्रैक्टर और कोयले को जब्त कर चालक को जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...