पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मध्य पाकिस्तान से उत्तरी छग तक बना ट्रफ बारिश के बाद तीन डिग्री गिरा तापमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगले 24 घंटे तक बारिश का अनुमान

मध्य पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर छत्तीसगढ़ तक ट्रफ बना हुआ है। इसके प्रभाव से गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। इसके बाद तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया है,जो कि बीते दिन की तुलना में 2 और सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर रायगढ़ समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश और ओला गिरने का अनुमान है।

तीन मार्च के बाद से हर दूसरे दिन झमाझम बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल भी छाए हुए हैं। गुरुवार को भी सुबह साढ़े नौ बजे बारिश शुरू हुई। लगभग 20 मिनट बादल बरसते रहे, इसके बाद वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में बारिश और काले बादल होने के कारण रात के तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ। रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ एचपी चंद्रा बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान से उत्तर छत्तीसगढ़ तक ट्रफ बना हुआ है। दूसरा ट्रफ मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण तमिलनाडु तक स्थित है। इन सबके अलावा दक्षिण पश्चिम राजस्थान में निम्न दाब का क्षेत्र और चक्रीय चक्रवाती घेरा भी बना है। छत्तीसगढ़ के ऊपर मध्य में दक्षिण से से नमी युक्त गर्म हवा और पश्चिम के हवा आपस में मिलने से इन मौसम बारिश के लिए पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है। इन सभी कारणों से अगले 24 घंटे के भीतर रायगढ़ समेत आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। एक दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...