पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

9 सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीणों ने 72 घंटे तक उत्पादन एवं ओबी का काम बंद कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

9 सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में 72 घंटे तक उत्पादन एवं ओबी का काम बंद करा दिया। प्रबंधन ने 15 दिनाें के अन्दर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन वापस लिया। एसईसीएल प्रबंधन ने प्रभावितों को अभी तक रोजगार एवं अन्य समस्याओं का समाधान नहीं कर सका है। जबकि ग्रामीणों कई बार इसे लिए आंदोलन कर चुके हैं। प्रबंधन द्वारा छाल उपक्षेत्र का विस्तारीकरण किया जा रहा है। जिसमें 6 गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं। जमीन अधिग्रहण की प्रकिया लगभग पूरी होने को है, लेकिन प्रभावित किसानों को अभी तक न तो मुआवजा दिया गया है औ न ही रोजगार मिला है। आंदोलन करने वालों में गोपाल डनसेना, सरपंच अनिरुद्ध राठिया एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजुद थे।

खबरें और भी हैं...