महिला ने खुद को लगाई आग 90 फीसदी झुलसी, गंभीर
रायगढ़| पुसौर के सरवानी में रविवार की रात को कमरे में महिला ने मिट्टी तेल डालकर अपने को जलाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार वालों ने उसे बचा लिया जिसमें जलने से महिला 90 फीसदी तक जल गई है, जिसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। बहरो बाई उरांव (50) घर में अपने कमरे में रात 12.30 बजे मिट्टी तेल डालकर खुद को आग लगा ली। वह पति के दूसरा विवाह कर लेने से परेशानी थी।