अग्रोहा भवन में रंगों के साथ महिला दिवस
_photocaption_रायगढ़ | दिव्य शक्ति संस्था द्वारा रविवार की दोपहर गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित अग्रोहा भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ महिला सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान महिलाओं ने प्रश्नमंच प्रतियोगिता, म्यूजिक दौड़, गीत गुनगुनाओ सहित विविध कार्यक्रमों भी हुए। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान महिला दिवस के साथ होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को खूब रंग लगाए। इस अवसर पर दिव्य शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष कविता बेरीवाल, समाजसेवी किरण अग्रवाल, रश्मि बैजीणिया, मंजूला त्रिपाठी, मोनिका यादव, मीना अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
*photocaption*